पुस्तक समीक्षा उड़ान हौसलों की विनीत बंसल कृत / Book Review

“उड़ान… हौंसलों की कहानी “Because The Sky Is The Limit” का हिन्दी अनुवाद है। लेखक विनीत के बंसल ने इस पुस्तक मे
संघर्ष से सफलता तक के सफ़र की सच्ची कहानियाँ अंकित की है!
इस पुस्तक में विजय शेखर शर्मा, आर.एस. भोला, करनाल सिंह, दुर्गा दास अग्रवाल और अरुण गोयल जी जैसे प्रसिद्ध पुरुषों की उपलब्धियों का वर्णन किया गया है । और उनके स्कूल और कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उनके निजी जीवन में एक अंतर्दृष्टि डाली गई है ।
इस पुस्तक में, एक किसान के बेटे की आईपीएस अधिकारी बनने की यात्रा, उनके संघर्ष, और अपने देश के लिए ख्याति प्राप्त करने हेतु किया काम आपको अचंभित कर देगा, और एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जिसने भारत में सबसे बड़े स्टार्ट-अप के मालिक के रूप में खुद को स्थापित किया जो आपको प्रेरित करेगा।
दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किए विजेता से लेकर प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक तक, जीएसटी परिषद में अतिरिक्त निदेशक से लेकर पेटीएम के सीईओ तक, सबकी कहानियां आपको प्रेरणा देने वाली है।
यह एक प्रेरक पुस्तक है, और आप उनके द्वारा सामना किए गए संघर्ष, जीवन में बहुत से कठिनाई, कुछ प्रमुख मोड़, उनकी प्रतिभा, और वे कैसे सफल होते हैं के बारे में पढ़ेंगे। यह पुस्तक आशावादी है और पाठकों के विश्वास को बढ़ाने में सक्षम हैं।पुस्तक लेखन की भाषा सरलता पूर्वक समझने में आने वाली और आसान है ।
मेरा आंकलन: ४.५/५

Happy Reading

This Post Is Part Of Blogchatter Half Marathon

http://www.blogchatter.com

#BlogchatterHalfMarathon #bookreview #bookish #bookrecommendation

Published by Amanya

I'm Amy Published Author & Writer .... I love to write poetry !!! And it's not just a blog it's a feeling of artistic mind expressions, creative writing ideas, and every Moments in Life

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started