#Bookreview12
प्रेम कथा: मोहब्बत और इंतकाम की कहानी हरेंद्र कुमार कि उत्कृष्ट रचना है ।
लेखक ने अपने रचना में प्रेम, बलिदान और इंतकाम को दर्शाया है । संस्कार, मर्यादा, और निस्वार्थ प्रेम को काफी बारिकता से अंकित किया है उपन्यास में लेखक ने।

कथानक : प्रेम कथा उपन्यास की पूरी कहानी प्यार और इंतकाम के इर्दगिर्द बुनी रचना है । कहानी के चार प्रमुख पात्र हैं प्रेम , राजकुमार श्यामल , राजनंदिनी और ऋषि कन्या स्नेहलता । सारी कहानी इन्ही के आसपास घूमती रहती है। प्रेम और राजकुमार श्यामल घनिष्ठ मित्र थे,
प्रेम और राजनंदिनी एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं !श्यामल एक क्रू शासक जो राजनंदिनी को हासिल करना चाहता है, स्नेहलता ईश्वर प्रेमी है लेकिन कुछ ऐसे हालात होते है के वह प्रेम से मोहब्बत करने लगती है । फिर उनके जीवन में क्या मोड़ आता है ??? क्या दोनों मिल पाते है ?? इन प्रश्नों के उत्तर कहानी के अंत में मिलता है ।

★अत्याधिक रोमांचक और मर्मस्परसी उपन्यास
★ सरल भाषा का उपयोग लेखक ने किया है ।
★ मोहब्बत को सर्वाधिक मत्वपूर्ण स्थान दिया है रचनाकार ने और इसके हर एक पहलू को अभिव्यक्त किया है।
★ काल्पनिक कहानी को पढ़ते समय पता नहीं लगता है अत्यधिक वास्तविक पात्र लगते है जिनका काफी सुंदर वर्णन किया गया है।
मेरा आंकलन:- 4/5

#amanyaprism #reviewbyamanyaprism #BookReviewer #Bookstagrammer
