वो चली गई कहानी विनीत बंसल द्वारा रचित कृति है। पुस्तक का मूल आधार युवा वर्ग और उनके स्वपनमय जीवन पर आधारित है। प्रेम और मित्रता का मूल स्वरूप बारीकी से अंकित किया है लेखक ने।
कथानक: कहानी के प्रमुख पात्र वीरेन, मानसी,राशि और मैक्स है । वीरेन मानसी और राशि तीनो गहरे दोस्त हैं। लेकिन कहानी एक अलग ही मोड़ ले लेती है , जहा वीरेन को राशि में अपनी परी नजर आती है वहीं मानसी को वीरेन से प्रेम हो जाता है। राशि वीरेन को सिर्फ अच्छा मित्र मानती है और सारी कहानी इन्ही के इर्द गिर्द घूमती है ।

★यह एक लघु कथा है जो युवा वर्ग के स्वरूप और गलत रास्ते को अपनाने के परिणाम क्या आते हैं इस तथ्य पर आधारित है।
★कहानी काफी धीमी गति से बढ़ती है और काफी संवेदनशील है।
★ पुस्तक का आवरण पृष्ठ आकर्षक है। कहानी लेखन कि भाषा सरल और सहज है।
आंकलन : 3.8/5

This Post Is Part Of #BlogchatterHalfMarathon http://www. blogchatter.com
